फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति वियोग में पत्नी ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/ धौरहरा खीरी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में सुजानपुर गांव में दिवाली के दिन सुंदर लाल के पुत्र सरवन कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। पति के वियोग में बुधवार को उसकी पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। सीएचसी रमियाबेहड़ ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुजानपुर गांव के 25 वर्षीय सरवन ने पत्नी से हुई कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी। तब से उसकी 20 वर्षीया पत्नी बबली गुमसुम रहने लगी थी। बुधवार दोपहर उसने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी तो उसका देवर राजेश उसे सीएचसी ले जाने लगा। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही ग्राम प्रधान अच्छे लाल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें