फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो बहनों को पीटा, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर गांव का ही एक युवक उसके घर घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी के विरोध करने और शोर मचाने पर उसकी पिटाई की। इसी बीच जब उसकी बड़ी बहन पहुंची तो आरोपी ने उसको भी मारापीटा और कपड़े फाड़ दिए। जिससे दोनों बहनें घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर से सटे एक गांव की महिला ने बताया कि उसके पति रिक्शा चालक हैं और वह दूसरों के घर काम करती है। आठ जून को पति रिक्शा लेकर चले गए और वह काम करने चली गई। घर पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही फुलरू उसके घर में घुस आया और पुत्री को दबोचकर अश्लील हरकत करने लगा। इसी बीच उसकी बड़ी बहन आ गई। बहन ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। कपड़े फाड़ डाले। पुत्रियों के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने घटना की तहरीर अगले दिन सदर कोतवाली पुलिस को दी थी। इंस्पेक्टर नागेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शनिवार की देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायल दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें