फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर से चांदी का छत्र और मुकुट चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल। सीतापुर हाईवे पर स्थित पौराणिक हनुमान मंदिर परिसर में चोर दीवार कूदकर घुस गए और मेनगेट का ताला तोड़कर करीब तीन किलोग्राम चांदी का छत्र, मुकुट के साथ दानपात्र तोड़कर हजारों रुपये ले गए। पुलिस चौकी के निकट हुई वारदात से जहां पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई। वहीं घटना से लोगों में नाराजगी है। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर थाना खीरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीतापुर हाईवे पर बस स्टॉप के पास पौराणिक हनुमान मंदिर हैं। यह मंदिर लोगों की श्रद्धा का केंद्र है। जिस स्थान पर मंदिर है, ठीक उसी के पास पुलिस पिकेट भी है। इसके अलावा करीब 500 मीटर दूरी पर पुलिस चौकी है। मंदिर के पुजारी कस्बा निवासी उमेश मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात मंदिर बंद कर वह घर चले गए। सुबह जब पूजा अर्चना करने पहुंचे तो देखा मंदिर का ताला टूटा था। वहीं पर एक मोटी लोहे की रॉड भी पड़ी थी। चांदी का छत्र और हनुमान जी का मुकुट गायब था। दोनों का वजन करीब तीन-तीन किलोग्राम का था। दानपात्र भी खुला पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने लोहे की रॉड से गेट को खींचकर क्षतिग्रस्त कर दिया। चोरी की सूचना पर लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। थाना खीरी पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

चौकी पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
हनुमान मंदिर में हुई चोरी की वारदात के बाद एक बार फिर ओयल चौकी पुलिस की गश्त व्यवस्था सवालों के घेरे में है। इसके साथ ही हाईवे पेट्रोलिंग की भी पोल खुल गई है। कस्बा वासियों की मानें तो चौकी पुलिस रात 11 बजे के बाद अक्सर हाईवे से गायब हो जाती है। इतना ही नहीं कस्बे के मोहल्लों में भी पुलिस कब आती और चली जाती है। इसका भी पता नहीं चल पाता है। हाईवे पर पुलिस की यदि मौजूदगी होती तो शायद चोर घटना को अंजाम नहीं दे पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोरों को चिन्ह्ति कर मामले का अनावरण किया जाएगा।
- विपिन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें