फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों से अधिक फीस लेने के मामले की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मितौली खीरी। जिला पंचायत इंटर कॉलेज कस्ता के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रों से अधिक फीस लिए जाने के मामले को जिला पंचायत अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैँ।
विज्ञापन

सोमवार को कॉलेज के कक्षा नौ, दस और 11, 12 के छात्रों के अभिभावकों ने मितौली एसडीएम राम प्रकाश को ज्ञापन देकर प्रधानाचार्य संजय वर्मा पर कक्षा 9 व 10 के एससी वर्ग के छात्रों से निर्धारित छमाही फीस 105 के बजाय 600 रुपये, सामान्य वर्ग के छात्रों से 171 के बजाय 800 रुपये और कक्षा 11 व 12 के छात्रों से छमाही फीस 796 के बजाय 1100 रुपये लेने का आरोप लगाया था। अभिभावकों की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में जिला पंचायत के वित्तीय परामर्श दाता राकेश टंडन, कर अधिकारी आशीष सिंह, जिला पंचायत सदस्य सत्यराम वर्मा, विमलेश वर्मा और साधना शुक्ला को रखा गया है। उन्होंने टीम को एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

अभिभावकों ने प्रधानाचार्य पर निर्धारित छमाही फीस से अधिक फीस वसूलने का आरोप लगाया था, जिसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। मामला सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें