अलापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के पोस्टर पर सोशल मीडिया पर अभद्रता करने का मामला सामने आया है। इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। मामले की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
आमगांव निवासी आर्यन पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि अलापुर कस्बे के वार्ड-आठ निवासी रिहान उर्फ बासिव पुत्र रजी अहमद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोगों के पोस्टर पैरों से कुचले जाते दिखाए गए। आर्यन पटेल का कहना है कि जब वह आरोपी के घर पोस्ट हटवाने की बात करने गए तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग सोशल मीडिया पर हो रही अभद्र गतिविधियों पर चिंता जता रहे हैं।
इस मामले में अलापुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच के साथ आरोपी की तलाश की जा रही है।
केके तिवारी, सीओ दातागंज