फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रेंजर समेत पांच के खिलाफ लूट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। भारतीय किसान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष के पुत्र ने मारपीट का आरोप लगाते हुए रेंजर समेत पांच के खिलाफ लूट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बोझिया निवासी भारतीय किसान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद के पुत्र और सरयू सहकारी चीनी मिल के लुधौरी सेंटर में गन्ना तौल लिपिक विनोद कुमार ने बताया कि 27 फरवरी को उसके सेंटर से गन्ना भरे ट्रक से लुधौरी रेंज के 11 हजार केवीए लाइन का तार टूटकर गिर गया था। इससे रेंज की सप्लाई बाधित हो गई। लाइनमैन को बुलाकर तार ठीक करा दिया।
आरोप है कि 28 फरवरी को जब विनोद ड्यूटी करने जा रहा था तो रेंजर ने उसको पकड़ लिया और मारने पीटने लगे। इस दौरान उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये और तौल लिपिक का लाइसेंस छीन लिया। कुछ देर तक हवालात में रखने के बाद उसे छोड़ा गया। तहरीर मिलने के बाद मामला सही पाए जाने पर रेंजर आरिफ जमाल, एसटीपीएफ में तैनात सिपाही अंकित समेत पांच लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देने और लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें तीन अज्ञात हैं। बताते हैं कि बिजली विभाग के लाइनमैन ने तार जोड़ने के नाम पर चार सौ रुपये विनोद से और पांच हजार रुपये रेंजर से लिए थे, जिसको लेकर रेंजर नाराज थे।
---------
घटना के अगले दिन विनोद आफिस में आकर अभद्रता कर रहे थे, जिसमें हटो बचो को लेकर धक्का मुक्की हो गई थी। बाकी कोई मामला ही नहीं है।
-आरिफ जमाल, रेंजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें