फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घर में अकेली आठ वर्षीय बालिका से युवक ने दुष्कर्म किया। मां की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पीड़ित बालिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। बालिका की हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

महेवागंज चौकी क्षेत्र के एक गांव में किराए के मकान में रह रहे एक परिवार की आठ वर्षीय बालिका शुक्रवार की शाम को घर में अकेली थी। परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे। उसी मकान में किराए पर रहने वाला निघासन निवासी अंकित वर्मा (18) शाम करीब छह बजे बालिका के घर पहुंचा। उसने बालिका को मोबाइल दिखाने का झांसा दिया और कमरे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उसने बालिका से दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका को युवक ने डरा धमकाकर चुप करा दिया। कुछ देर बाद पीड़िता की मां वापस आई, तो अंदर से कमरा बंद मिला। उसने दरवाजा खुलवाया, तो युवक को अंदर देखकर चौंक गई। इसके बाद बालिका ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें