महेवागंज। कोतवाली सदर के झाऊपुरवा निवासी इदरीस ने चौकी इंचार्ज पर रिश्वत मांगने और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शपथ पत्र दिया है।
इदरीस ने बताया कि निघासन थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गदियाना निवासी नियामत अली के साथ 28 सितंबर को मारपीट हुई थी। 26 अक्टूबर को चौकी प्रभारी फोर्स के साथ उसके घर पर पहुंच गए और उससे 60 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर घर में रखी कुर्सियां व अन्य सामान तोड़ दिया। फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी दी। चौकी प्रभारी चेतन तोमर ने बताया कि वादी ने मुझे कोई शपथपत्र नही दिया है। पुलिस पर फर्जी दबाव बनाकर बचने के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है। संवाद