फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: बैलेंस चेक कराना पड़ा महंगा, आठ हजार उड़ाए, ठग ने गांव आकर कही ऐसी बात झांसे में आ गए लोग

Fri, 21 Oct 2022 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

आरोप है कि महिलाओं के घर जाकर एक आरोपी ने खाता चेक करने के नाम पर हजारों रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र की झंडीराज चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मूड़ाबुजुर्ग में बैंक खाते का बैलेंस चेक कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। महिलाओं के घर जाकर एक आरोपी ने खाता चेक करने के नाम पर हजारों रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन


झंडीराज चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मूड़ाबुजुर्ग निवासी खातूना पत्नी चुनई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि सिसईनपुरवा निवासी एक व्यक्ति गांव में आता था और कहता था कि बैंक जाने की कोई जरूरत नहीं है। उसने घर बैठे रुपये निकालने और जमा करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने बैलेंस चेक करने के नाम पर खातूना के खाते से एक हजार रुपये निकाले।

फिर 18 अक्तूबर 2022 को दो हजार रुपये निकाल लिए। इसके अलावा पांच हजार रुपये खाते में जमा करने के लिए दिए गए, उस रकम को खाते में जमा नहीं कराया है। इसी प्रकार कई अन्य लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे निकाले गए हैं। झंडीराजचौकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें