फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंजा देवस्थान की जमीन का विवाद कोतवाली पहुंचा

सार

नगर के मोहम्मदी रोड स्थित हनुमान मंदिर बरम बाबा देवस्थान भूमि का विवाद कोतवाली पहुंच गया।महंत और भाजपा की महिला नेता ने तहरीर देकर एक दूसरे पर गाली-गलौज का आरोप लगाया।आरोपी अपनी दबंगई के बल पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहम्मदी रोड स्थित हनुमान मंदिर बरम बाबा देवस्थान भूमि का विवाद कोतवाली पहुंच गया। महंत और भाजपा की महिला नेता ने तहरीर देकर एक दूसरे पर गाली-गलौज का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कंजा स्थान के महंत ने कोतवाली में तहरीर देकर भाजपा नेता, उनके भाई और एक अन्य पर मंदिर परिसर में घुसकर गाली-गलौज करने, कब्जा करने के लिए ताला डालने का आरोप लगाया। महंत ने बताया कि मंदिर का जमीन विवाद एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी अपनी दबंगई के बल पर कब्जा करना चाहते हैं। भाजपा नेता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कंजा देवस्थान बरम बाबा मंदिर से लगी हुई उनके भाई की जमीन है। जिस पर महंत कब्जा किए हुए हैं। छह सितंबर को जब वह जमीन पर पौधा लगाने के लिए गई तो महंत ने जान से मारने की धमकी और गाली गलौज की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया। जहां मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों और भाजपा नेत्री के बीच पुलिस की मौजूदगी में सुलह समझौते के साथ मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें