फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से टकराई पिकअप, चालक की मौत

सार

सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक पिकअप जहानीखेड़ा चौकी के निकट खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई।अनियंत्रित होकर पिकअप नेशनल हाईवे पर जहानीखेड़ा के पास सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई।इनमें हामिद और राम सिंह की हालत बेहद नाजुक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैगलगंज। सीतापुर-बरेली नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक पिकअप जहानीखेड़ा चौकी के निकट खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि डाले पर बैठे चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली के कामर्शियल नंबर की पिकअप बरेली से सीतापुर की तरफ जा रही थी। अनियंत्रित होकर पिकअप नेशनल हाईवे पर जहानीखेड़ा के पास सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। पिकअप की रफ्तार इतनी तेज थी की परखच्चे उड़ गए और उसकी गूंज काफी दूर तक सुनाई दी। देखते ही देखते सैकड़ों लोग वहां इकट्ठा हो गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला लेकिन पिकअप चालक गौतमबुद्ध नगर निवासी 30 वर्षीय नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर के अलावा चार अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में हामिद (25), राम सिंह (26) सोनू (26), राममोहन (23) शामिल हैं। यह सभी लोग नोएडा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सीतापुर जिले में ग्रामीण क्षेत्र में पानी की टंकी बनाने का काम चल रहा है। सभी लोग काम करने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे के किनारे खड़े ट्रक में पिकअप घुस जाने के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल ट्रक पुलिस के कब्जे में है। पसगवां सीएचसी अधीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया चार घायल सीएचसी लाए गए हैं। इनमें हामिद और राम सिंह की हालत बेहद नाजुक है। प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया है। शेष दो घायलों की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें