फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने दो सिपाहियों को किया बर्खास्त

सार

एसपी संजीव सुमन ने जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति पाए दो सिपाहियों (सगे भाई) को बर्खास्त कर दिया है।थाना गोला में नियुक्त सिपाही संदीप कुमार तिवारी और नीरज तिवारी निवासी भगनपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी का चयन 2018 में आरक्षी पद पर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी। एसपी संजीव सुमन ने जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति पाए दो सिपाहियों (सगे भाई) को बर्खास्त कर दिया है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद एसपी ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना गोला में नियुक्त सिपाही संदीप कुमार तिवारी और नीरज तिवारी निवासी भगनपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी का चयन 2018 में आरक्षी पद पर हुआ था। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि आरक्षियों के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई गई। इसमें पाया गया कि आरक्षी नीरज तिवारी और संदीप कुमार तिवारी ने पुलिस विभाग में भर्ती होने के उद्देश्य से कम उम्र अंकित कराकर कूटरचित अभिलेखों के आधार पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पुन: परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर दोनों भाइयों को आरक्षी पद पर भर्ती होने का दोषी पाया गया है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद तीन अक्तूबर 2022 को एसपी ने दोनों आरक्षियों को सेवा से पदच्युत (बर्खास्त) कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें