लखीमपुर खीरी। प्रधान डाकघर में बुधवार को सुकन्या महोत्सव कार्यक्रम हुआ। इसकी मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेयी रहीं। उन्होंने खाताधारक 70 कन्याओं के घरवालों को सुकन्या समृद्धि योजना की पासबुक दीं।
डाक अधीक्षक संजय गुप्ता ने बताया 10 वर्ष से कम उम्र की बेटियों का मात्र 250 रुपये में खाता खुलता है। एक वित्तीय वर्ष में एक हजार से लेकर 15 लाख रुपये तक एकमुश्त जमा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेटी के प्रति अभिभावकों को चिंता मुक्त करने के लिए ही पीएम मोदी ने यह योजना शुरू की। इसका पैसा परिपक्वता और शादी के समय या फिर 50 प्रतिशत पैसा शिक्षा के लिए निकाला जा सकता है। उन्होंने बताया कि 1000 रुपये हर माह जमा करने पर पांच लाख से ज्यादा धनराशि मिलेगी। अनूप श्रीवास्तव, अमित कुमार, नेहा सिंह, नेहा मिश्रा, आरती मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद