इसके बाद से वह डिप्रेशन में रहने लगा था। मंगलवार की सुबह घरवाले जब जागे तो कमरे में देखा कि छत के कुंडे में रस्सी से बने फंदे से विशाल का शव लटक रहा था। यह नजारा देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक की तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। युवक ने लिखा है कि उसकी मौत का कारण प्रेमिका की मां-भाई और उसका प्रेमी है। साथ ही युवक ने यह भी लिखा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने बताया परिजनों की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।