सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों से की गई शिकायत में अख्तरी बेगम ने कहा है कि उनकी करीब 48 बीघा जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो पता लगा कि सरकारी रिकॉर्ड में तो उनकी मृत्यु 12 साल पहले हो चुकी है। उनकी जमीन पर बैंक से ऋण भी किया जा चुका है। जमीन पर कब्जा करने वाला व्यक्ति खुद को उनका वारिस साबित कर रहा है, जबकि उनको उस व्यक्ति से कोई संबंध भी नहीं है।
ब्लॉक स्तर के अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने के बाद अख्तरी बेगम ने अब सीडीओ से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। अख्तरी बेगम का कहना है कि उनको सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराएंगी।
मामला संज्ञान में आया है। महिला के नाम किसकी गलती से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। -विजयंत कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी सालारपुर