नर्स ने बताया कि आज वह लावेला चौक के नजदीक ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। उसके पास बिनावर थाना क्षेत्र की ही एक और लड़की खड़ी थी। बाद में वह बिनावर जाने को एक ऑटो में बैठ गई। तभी फुरकान ने उसका हाथ पकड़कर अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया तो उसने छेड़छाड़ की। दूसरे ऑटो ड्राइवर से कहा कि इससे पैसे मत लेना। इसका किराया मैं दूंगा। इस मामले के बाद महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश चल रही है।