फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुझको ही दूल्हा बनाऊंगी: प्रेमी के घर पहुंची युवती, शादी करने की जिद पर गई अड़, फिर थाने में हुआ ये फैसला

Thu, 18 Aug 2022 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)

सार

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का उसी गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार अल सुबह युवती (20) अपने प्रेमी के घर जाकर बैठ गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। माजरा देख युवक के घर वालों के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। शादी का दबाव डाला। दोनों के अलग समुदाय होने से परिजन राजी नही हुए। इस पर मामला पुलिस की चौखट पर पहुंचा। काफी देर चली पंचायत के बाद आखिर पुलिस ने लड़की को प्रेमी के घर भेज दिया।

विज्ञापन


फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का उसी गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक के साथ काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार अल सुबह युवती (20) अपने प्रेमी के घर जाकर बैठ गई और शादी करने की जिद पर अड़ गई। माजरा देख युवक के घर वालों के हाथ पांव फूल गए। काफी मान मनौवल की, लेकिन युवती नही मानी। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक और युवती को थाने ले गई।

पीछे से दोनों के परिजन भी पहुंच गए और दोनों पक्षों की थाने में काफी देर पंचायत चली। सभी ने समझाने का प्रयास किया पर युवती नहीं मानी। काफी देर चले ड्रामे के बाद आखिर कर पुलिस ने युवती को प्रेमी के घर भिजवा दिया। फूलबेहड़ थाना प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि लड़का और लड़की अलग अलग समुदाय से है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नही दी। लड़की बालिग है, उसे प्रेमी के साथ रहने की इजाजत दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें