लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला थरवरनगंज निवासी युवक द्वारा सोशल मीडिया पर तमंचे सहित फोटो वायरल किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। युवक को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त राजा उस्मानी उर्फ अंजुम निवासी थरवरनगंज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से अदद अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में कोतवाली में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त का चालान भेजा गया है। संवाद