फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुरिया के अतिसंवेदनशील बूथ पर विवाद

विज्ञापन
मोहम्मदी में मतदान केंद्र का जायजा लेते डीएम एसपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। गांव खजुरिया में विवाद के बाद पहुंचे डीएम एसपी की मौजूदगी में वोट डाले गए। दोनों अफसरों ने वापस गए लोगों को बुलवाकर वोट डलवाए।
विज्ञापन

गांव खजुरिया मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील है। जहां, एक साल पूर्व प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मालूक जेल में है। उसके परिवार के लोग वोट डालने जा रहे थे। पीड़ित इलियास के घर वालों ने आपत्ति जताई, जिससे वहां कहासुनी हो गई। जिस पर मालूक पक्ष के लोग वहां से चले गए और पुलिस से शिकायत की।
जिस पर, डीएम शैलेंद्र सिंह, एसपी विजय ढुल, एसडीएम स्वाति शुक्ला आदि अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाते हुए दूसरे पक्ष को बुलवाकर वोट डलवाए। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी के परिवार के लोग वोट डालने आ रहे थे, तभी कहासुनी हुई थी। पुलिस बल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें