फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन के पैसे नहीं देने पर मां की हत्या

विज्ञापन
रामरती (फाइल फोटो) - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ओयल (लखीमपुर खीरी)। पेंशन का पैसा न देने पर एक पुत्र ने मां के सिर पर बांके से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस और आसपास के लोगों के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले वह फरार हो गया। चौकी क्षेत्र के गांव परवनसिंह पुरवा निवासी मृतका के पौत्र मुकेश (24) ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई करन अपनी दादी रामरती (70) पत्नी लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय रामनरेश के साथ दिल्ली में रह कर काम करते हैं। उनके पिता रघुनाथ की मृत्यु हो चुकी है। चार दिन पहले मकान की छत डलवाने के लिए वह दादी रामरती के साथ गांव आए थे। उसका चाचा सतेंद्र उर्फ पिंकू दादी से पेंशन का आधा पैसा कई दिनों से मांग रहा था। पौत्र मुकेश के मुताबिक दादी ने कहा कि जब तक मकान नहीं बन जाता तब तक वह पेंशन का पैसा नहीं देंगी। मकान बनने के बाद जो भी राशि बचेगी उसे बड़े पुत्र रघुनाथ के परिवार वालों और दूसरे पुत्र सतेंद्र को दे देंगी। इसी बात से सतेंद्र नाराज हो गया। रघुनाथ के घर की छत बननी शुरू हुई तो आग बबूला हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे बांका लेकर आ गया और मां के चेहरे, सिर व गले पर कई वार कर डाले। यह देख काम कर रहे राजमिस्त्री और मजदूर शोर मचाते हुए भाग गए। इस बीच जब तक ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचते तब तक रामरती की मौत हो चुकी थी, इधर आरोपी पुत्र सतेंद्र उर्फ पिंकू मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज ने मौका मुआयना कर शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। चौकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके परिवार के लोग भी उसके साथ भाग गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें