सिकन्द्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र मे बुधवार की शाम सात बजे एक विवाहिता का फांसी पर लटकता हुआ शव मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी दशरथ की पत्नी सुमन देवी (22) का शव बुधवार की शाम सात बजे घर के अंदर कमरे मे लटकता मिला। जब दशरथ की मां ने कमरे में सुमन का लटका हुआ शव देखे तो शोर मचाया। शोर सुनकर इकट्ठा हुए पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, तब तक सूचना पर मृतका के पिता राव औतार निवासी रजहा थाना इमलिया जिला सीतापुर भी पहुंच गए और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका सुमन देवी का शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद