फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉचर पर जानलेवा हमले में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लकड़कट्टे। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज में तैनात वॉचर पर 10 दिन पहले जानलेवा करने के बाद भागने में सफल रहे दो और लकड़कट्टों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान भेज दिया।
विज्ञापन

सलेमपुर बीट प्रभारी वन रक्षक रामपाल सिंह की तहरीर पर 18 फरवरी को थाना मैलानी पुलिस ने बासुकपुर गांव निवासी महेंद्र और तीन-चार अन्य के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू की थी। रिपोर्ट दर्ज होने के अगले दिन पुलिस ने मामले में शामिल तीन लकड़कट्टों बूधरपुर गांव निवासी रामनिवास, शंभूदयाल और शत्रोहनलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि इसी गांव निवासी महेंद्र और लालता पुलिस के हत्थे नहीं आए थे । तब से पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश डाल रही थी। करीब दस दिन बाद शनिवार को लकड़कट्टों महेंद्र और लालता को कुकरा चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब दोनों कुकरा-भीरा मार्ग पर निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास भागने की फिराक में थे।
यह है मामला
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट में तैनात वॉचर शिवचरन सिंह पर 17 फरवरी की शाम जंगल से सटे बासुकपुर गांव निवासी पांच लकड़कट्टों ने उस वक्त जानलेवा हमला किया था, जब वे जंगल में चोरी से काटी गई सागौन लकड़ी को लेकर जा रहे थे और इस दौरान वॉचर शिवचरन ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की थी। उस समय इन लोगों वॉचर पर कुल्हाड़ियों और बांका से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया था। इस समय घायल वॉचर का लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

तीन सगे भाइयों और पिता ने जानलेवा हमला की बनाई योजना
मैलानी रेंज की सलेमपुर बीट में तैनात वॉचर शिवचरन सिंह की जंगल में अवैध लकड़ी कटान को लेकर बरती जा रही सख्ती लकड़कट्टों के लिए मुसीबत बन गई थी। गांव के लोगों का कहना है कि बासुकपुर गांव निवासी पेशेवर लकड़कट्टे वॉचर के सख्त रुख के चलते कटान नहीं कर पा रहे थे, जिसकी वजह से नाराज लकड़कट्टों ने वॉचर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उस पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किया। इस हमले में एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों के साथ उनका पिता भी शामिल था।
थाना क्षेत्र की कुकरा चौकी के तहत वॉचर पर जानलेवा हमले के मामले में भागे दो अन्य लकड़कट्टों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेज दिया गया है। मामले में नामजद सभी लकड़कट्टों को गिरफ्तार कर लिया गया है। - विद्या शंकर शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, थाना मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें