फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का बिझौली में, विवाहिता का मायके में हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली में सोमवार की रात गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और दूसरे दिन उसके पति के गांव से बाहर पेड़ से लटकते मिले शव के मामले में पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिझौली में सोमवार की रात कुंवर सिंह उर्फ कल्लू की 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी बीनू सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद मायके वालों ने हंगामा किया था। बाद में मंगलवार सुबह 10 बजे कुंवर सिंह का शव गांव के पूरब टावर के पास आम के पेड़ से लटकता मिला। लोगों का कहना था कि पत्नी के परिवार वालों के हंगामा करने से डरकर कल्लू ने जान देदी। लखीमपुर में देर शाम पोस्टमार्टम हो जाने के बाद बीनू सिंह का शव उसके मायके वाले धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ठकुरन पुरवा ले गए, जहां भाई ने उसका अंतिम संस्कार किया।
इधर बिझौली में कुंवर सिंह का शव पोस्टमार्टम के बाद आने पर गांव में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि कुंवर सिंह के भतीजे पियूष सिंह ने दी। इस बीच गांव में कोतवाली पुलिस के दो आरक्षी तैनात रहे।
विज्ञापन

-
गर्भवती बीनू सिंह और उसके पति कुंवर सिंह के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट नहीं मिली है और न ही किसी पक्ष ने आरोप प्रत्यारोप की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अरविंद कुमार पांडे कोतवाली निरीक्षक गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें