लखीमपुर के ईसानगर में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : LAKHIMPUR
ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मानसिक मंदित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी से गांव के ही दो युवक सामूहिक दुराचार करते रहे। मामला उस समय प्रकाश में आया जब किशोरी गर्भवती हो गयी। किशोरी के पिता ने जानकारी होने पर गांव के ही प्रेम कुमार भार्गव और मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। ईसानगर थाना प्रभारी हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी से सामूहिक दुराचार के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
-----
गरीबी और बीमारी के कारण किशोरी बनी शिकार
ईसानगर। गरीबी और लाचारी का जीवन गुजार रही मानसिक मंदित किशोरी के सिर से करीब 6 माह पहले ही पिता का साया उठ गया था। आर्थिक तंगी झेल रही पीड़िता की मां ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद वह अपने चार बच्चों के साथ किसी तरह जीवन बसर कर रही थी। पीड़िता बहनों में सबसे बड़ी है। गरीबी का फायदा उठाकर हमदर्दी दिखाते हुए दोनों आरोपियों ने घर आना जाना शुरू कर दिया और दिमाग की कमजोरी का फायदा उठाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। किशोरी के गर्भवती होने के करीब तीन माह बाद लक्षणों से पता चला तो परिवार वालों के होश उड़ गए, जिसके बाद थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर अस्मत के लुटेरों पर कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। वह अभी घर पर है। संवाद