फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तानी आतंकी के लखीमपुर कनेक्शन की खोज तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ में खालिस्तानी आतंकी जगदेव सिंह जग्गा के पकड़े जाने के बाद हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एजेंसियां उसके लखीमपुर कनेक्शन की खोज में जुट गई हैं, क्योंकि वह लखीमपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचा था। वहीं, नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों पर भी पुलिस पैनी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन

पंजाब से फरार हुए खालिस्तानी आतंकी जगदेव सिंह जग्गा को लखनऊ पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने सोमवार को लखनऊ विकासनगर सचिवालय चौराहा से गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस उसकी लोकेशन लगातार पता कर रही थी। वह लखीमपुर होते हुए लखनऊ पहुंचा था। इसकी जानकारी होने के बाद लखीमपुर खीरी में भी खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने नेपाल सीमा और आसपास के गांवों में एक बार फिर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक खुफिया एजेंसियां इस बात की जानकारी कर रहीं हैं कि गिरफ्तार आतंकी जगदेव सिंह जग्गा पंजाब से आने के बाद लखीमपुर खीरी कब पहुंचा। वह कहीं रुका या नहीं। यदि रुका तो कहां रुका। किससे उसका संपर्क हुआ आदि। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ बोलने से इंकार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें