फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र से 1.20 लाख लूटे

विज्ञापन
लखीमपुर के चपरतला में लूट के बाद घटनास्थल पर जायजा लेती पुलिस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
चपरतला (लखीमपुर खीरी)। मैगलगंज के कोटरी गांव निवासी बैंक मित्र विनोद कुमार को बदमाश तमंचे की बट मारकर घायल करने के बाद 1.20 लाख रुपये लूट ले गए। जहानीखेड़ा चौकी हरदोई क्षेत्र के जहानीखेड़ा-बरवर मार्ग पर शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब सोहौना पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह बैंक मित्र है और थाना पसगवां के चंदिला चौराहे पर जन सेवा केंद्र चलाता है। शनिवार को जब वह बाइक से सौहानी पुलिया के पास पहुंचा तो अज्ञात बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर गोली चला दी, जिससे डरकर वह गिर गया। पीड़ित ने बताया कि नीचे गिरने के बाद बदमाशों ने उसे तमंचे की बट मारकर जख्मी कर दिया, साथ ही उसका थैला छीनकर भाग गए, जिसमें एक लाख 20 हजार रुपये थे।
-
पूरी फोर्स के साथ घटनास्थल का मुआयना किया है, पूरी फोर्स को लगा दिया गया है। बहुत जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे।
-शिवराम कुशवाहा, सीओ हरियावां, हरदोई
--
हमारे थाना क्षेत्र की सीमा के पास घटना हुई है इसलिए हम सभी लोगों ने पूरी मुस्तैदी से बदमाशों को ढूंढने का प्रयास किया और चारों तरफ नजर बनाई। हमारे थाना क्षेत्र में ऐसी घटना न हो सके इसलिए हम मुस्तैदी से तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आदर्श कुमार सिंह, थाना प्रभारी पसगवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें