फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओयल में युवक की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
लखीमपुर के गांव सुंसी में मृतक का रोता बिलखता परिवार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ओयल (लखीमपुर खीरी)। पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र के गांव सुन्सी में गुरुवार रात एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर लगे पुआल के ढेर में छिपा दिया। शुक्रवार सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रहे तहेरे भाई ने चप्पलें रखी देखीं तो वारदात का खुलासा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। देर शाम तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस वारदात के पीछे प्रेम संबंधों का शक जता रही है।
विज्ञापन

ग्राम सुन्सी निवासी प्रदीप तिवारी ने बताया कि उनका छोटा भाई सर्वजीत तिवारी (21) गुरुवार को चीनी मिल हरगांव गया था, जहां से वह शाम को लौटा था। कुछ देर घर में रुकने के बाद वह गांव की एक महिला के पास चला गया। महिला के घर से मोबाइल लेकर वह ठीक कराने गया था, जिसके घर नहीं लौटा। देर शाम तक सर्वजीत घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दी। पूछने पर महिला ने बहाना कर दिया कि सर्वजीत को पुलिस पकड़कर ले गई है। परिजन ने चौकी जाकर पूछा तो महिला की बात गलत निकली।
शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे चचेरा भाई प्रदीप घर के बाहर सफाई कर रहा था। तभी उसकी नजर कुछ दूरी पर लगे पुआल के ढेर की तरफ गई, जहां उसे सर्वजीत की चप्पलें पड़ी मिलीं। पुआल अस्त व्यस्त पड़ा था। प्रदीप ने नजदीक जाकर देखा तो सर्वजीत के पैर दिख रहे थे। उसके शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अरविंद वर्मा, थाना खीरी प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने शव पुआल से बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्वजीत की हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई। परिवार वालों के शक जताने पर पुलिस ने एक महिला व युवक को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

-
प्रेम प्रसंग हो सकते हैं हत्या की वजह
सर्वजीत तिवारी की मौत के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस भी इस बात से इनकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में जो बात सामने आई है, उससे यह बात साफ हो गई हैै कि सर्वजीत के गांव की एक महिला से प्रेम संबंध थे। कुछ लोग इसका विरोध करते थे। आशंका है कि इसी के चलते सर्वजीत की हत्या की गई होगी।
-
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। पुलिस ने एक महिला और एक युवक को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर शीघ्र घटना का खुलासा। किया जाएगा।
विज्ञापन

- फतेह सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना खीरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें