फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष भिड़े, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल (लखीमपुर खीरी)। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सैदीपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में कहासुनी के बाद लात घूंसे और लाठियां चलने लगे। मारपीट के दौरान एक महिला धारदार हाथियार से घायल हो गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि घायल महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सैदीपुर गांव किनारे ग्राम समाज की कुछ जमीन खाली पड़ी थी। बताते है दो वर्ष पहले दर्जनों परिवार उक्त भूमि पर कब्जा कर झोंपड़ी बना कर रहते हैं। जिसमें बिहारी और चंद्रपति का परिवार भी रहता है। गुरुवार दोपहर चंपत व उनकी पत्नी ग्राम समाज की जमीन पर टटिया बांध रही थी। आरोप है कि बिहारी और मोहन को टटिया लगाना नागवार गुजरा और उन्होंने टटिया उखाड़ दी। इस बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। लात घूंसे लाठी डंडे चले। जिसमें बीच बचाव करने आई चंद्रपति की बेटी माधुरी (45) धारदार हथियार लगने से घायल हो गई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। परिजन ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों के कई लोगों को हिरासत में लिया है।
चौकी प्रभारी सुंदरवल दिनेश कुमार यादव ने बताया कि टटिया लगाने को लेकर मारपीट हुई है। जिसमे एक महिला मामूली रूप से घायल हुई है। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। कुछ लोगों को पकड़ा गया है। जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें