फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली (लखीमपुर खीरी)। मितौली थाना क्षेत्र के गांव दरी नगरा के रहने वाले युवक ने वन विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। आरोपी दरी गांव का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दरी नगरा निवासी राजू मिश्रा ने बताया कि दरी के रहने वाले हरदेश लोनिया ने वन विभाग में उसकी नौकरी लगवाने का लालच दिया था। हरदेश ने नौकरी का झांसा देकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित ने बताया कि उसने डेढ़ लाख रुपये की रकम तीन बार में दी। पहली किस्त के रूप में 50 हजार अगस्त 2017 में, दूसरी बार 49 हजार रुपये अक्तूबर 2017 में, बाकी रुपये 2017 में अक्तूबर में ही दिए। जब नौकरी के बारे पूछा तो हरदेश कई सालों तक टालमटोल करता रहा। राजू ने जब रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे वापस न देने की बात कही और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। राजू ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसओ मितौली अनिल सैनी का कहना है कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें