लखीमपुर के तिकुनियां थाने में खड़ी बेंत की लकड़ी से भरी ट्रॉली। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)। वनविभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बहराइच जनपद कर्तनियां जंगल से काटकर लाई गई 50 क्विंटल बेंत की लकड़ी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा है। वन विभाग ने ट्रैक्टर ट्रॉली को भी कब्जे में लिया है।
उत्तर निघासन वन रेंज बेलरायां रेंजर विमलेश कुमार ने बताया कि शनिवार रात 11 बजे तिकुनिया-खैरटिया मार्ग पर स्थित नया पिंड गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखाई दी। टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसमें बेंत की लकड़ी निकली। टीम ने पुलिस की मदद से ट्रैक्टर पर बैठे दो लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अनिल कुमार, मोनिस निवासी बिछिया जिला बहराइच बताया। आरोपियों ने यह भी बताया कि वह लंबे समय से जंगल की लकड़ी काटकर बेंच रहे थे। इस मामले में कर्तनिया घाट का एक कर्मचारी भी शामिल है। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संलिप्त लोगों का खुलासा कर शीघ्र ही उन पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद