नेपाल में ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक।
- फोटो : LAKHIMPUR
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत विशालनगर से भारत लाई जा रही करीब तीन किलो चरस के साथ दो नेपाली युवकों को नेपाल पुलिस ने पकड़ा है।
कैलाली जिला डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि चरस पश्चिम के पहाड़ी क्षेत्र से धनगढ़ी में लाई जा रही थी। सूचना पर जिला पुलिस ने धनगढ़ी उपमहानगर पालिका तहत वार्ड नंबर तीन विशालनगर के एक घर में छापा मारा, जहां एक कमरे से दो किलो 900 ग्राम चरस बरामद की। दो नेपाली युवकों को भी पकड़ा है। जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम करन बोहरा व जय बहादुर बोहरा निवासी बित्थचीर गांव पालिका वार्ड नंबर दो बझांग बताया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। संवाद