फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारियों ने हाइटेंशन लाइन पर डाली कटिया, गाय की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्घून। क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककरहा में चिरंजू के खेत में शिकारियों ने हाइटेंशन लाइन पर कटिया डाल दी, जिसके करंट से रात में गाय की मौत हो गई है। ककरहा के आसपास गांवों में शिकारी जंगली जानवरों के शिकार के लिये अनेक हथकंडे अपनाते हैं। इनमें उसे किसी ने 11 हजार की हाइटेंशन लाइन से तार नीचे डाल दिया। एक घूम रही गाय तार की चपेट में आ गई, जिससे गाय की मोंके पर मौत हो गई। पड़ोस के खेत मालिक लाखन ने बताया कुछ दिन पहले 17 वर्षीय पंकज कुमार निवासी बसेखापुर करंट की चपेट से बाल-बाल बच गया था। गांव के नन्हें ने बताया कि शिकार करने बाले शिकारी आए दिन कटिया डालकर जंगली जानवरों का शिकार करते हैं।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। लाइनमैन को भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि शिकारी कटिया डालते हैं तो उन्हें चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।- आरके चौधरी, जेई ककरहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें