फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब लाने से मना करने पर दुकान में तोड़फोड़

विज्ञापन
मोहम्मदी रोड पर दबंगों द्वारा दुकान में की गई तोड़फोड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। मोहम्मदी रोड स्थित मित्तल पेट्रोल पंप के निकट जलपान की दुकान में कुछ दबंगों ने दुकानदार के शराब लाने से मना करने पर जमकर उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। दुकानदार ने घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना निवासी विकास रस्तोगी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि रात करीब आठ बजे कुछ लोग शराब पीकर मोहम्मदी रोड स्थित जलपान गृह पर आए और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगे। जब रुपये देने से मना कर दिया तो विपक्षियों ने होटल के पड़ोस की दुकान से सिगरेट ली और कहा कि दुकान वाले को सिगरेट के पैसे दे दो। मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज और मारपीट कर तोड़फोड़ की। दुकानदार ने आरोपियों पर सोने की चेन आदि छीनने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें