फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की मौत का नहीं खुला राज, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी क्षेत्र में संदिग्ध हालत में हुई दो युवकों की मौत का राज अभी तक नहीं पता चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है। पुलिस अब विसरा को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजकर जांच कराएगी। उधर पोस्टमार्टम के बाद शव जब गांव बरा टेगुन खुर्रमनगर पहुंचा तो मृतकों के परिवार वालों में कोहराम मच गया। घर वालों ने गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली मोहम्मदी के गांव बरा टेगुन खुर्रमनगर निवासी दयाशंकर (26) की गुरुवार रात और उसके दोस्त गांव के ही रामलखन उर्फ पउआ (35) की शुक्रवार की अल सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मृतक दयाशंकर की पत्नी रामगुनी ने गांव के ही संतराम पर रुपये के लेनदेन के विवाद में दोनों को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने संतराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। इस पर डॉक्टर ने दोनों शवों का विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा, जिसकी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें