फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के व्यापारी से करामाती बल्ब के नाम पर नौ लाख ठगे, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
बरामद किया गया करामाती बल्ब। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नागमणि, मोरपंखी, करामाती गिलास आदि के नाम पर लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले तीन ठगों ने इस बार करामाती बल्ब के नाम पर दिल्ली के एक व्यापारी से नौ लाख रुपये ठग लिए। सदर कोतवाली पुलिस ने तीनों ठगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करामाती बल्ब और 8.87 लाख रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी विजय ढुल ने बताया कि नई दिल्ली के थाना निजामुद्दीन के सुंदरनगर निवासी हार्डवेयर व्यापारी नितेश मल्होत्रा के दोस्त आशीष नारंग के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉलर ने कहा कि वह लखीमपुर खीरी से बोल रहा है और करामाती बल्ब का कारोबार करता है। कॉलर ने करामाती बल्ब के फायदे भी बताए। नितेश दोस्त आशीष नारंग और रामन के साथ तीन दिसंबर को लखीमपुर पहुंचा। थाना निघासन के गांव मिर्जागंज निवासी छोटे, मासूम और इरफान ने इंदिरा मनोरंजन पार्क बुलाया। पार्क में पहुंचने पर तीनों ने एक करामाती बल्ब दिखाया और उसकी कीमत नौ लाख रुपये बताई। सौदा तय होने पर नौ लाख रुपये दे दिए। इस बीच उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ तो रुपये वापस करने को कहा। इस पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की। तलाश में क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को भी लगाया गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर करामाती बल्ब और आठ लाख 87 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
------------
कैसा है करामाती बल्ब
ठग एक लाल कलर का लंबा बल्ब लेते हैं। उसके अंदर एक तरफ पिन लगी होती है। दूसरी तरफ लंबा नुकीला एक मोटा तार निकाला जाता है। उसके बाद बिना बिजली के इसे जलाया जाता है। दावा है कि इसके जलने और बंद होने पर धन की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

---------
इन गांवों में ठगों का फैला है जाल
थाना निघासन के मिर्जांगज, बिनौरा, रायपुर सोठियाना, डंडूूरी, पठाननपुरवा के अलावा धौरहरा के चंदपुरा आदि गांवों में ठगों का मकड़जाल फैला हुआ है।
------------
सोशल मीडिया पर फैला है नेटवर्क
फेसबुक, व्हाटसएप आदि सोशल मीडिया पर ठगों का नेटवर्क है। इन साइटों पर उनके एजेंट काफी सक्रिय रहते हैं। झांसे में लेकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। क्षेत्र में दिल्ली, मुंबई और श्रीलंका तक के लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं।

लखीमपुर खीरी में करामाती बल्ब के नाम पर ठगी मामले की जानकारी देते एसपी विजय ढुल। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें