धनगढ़ी-नेपाल। बीते माह कैलाली जिला के धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत जुगेड़ा की अस्थायी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई और सिपाही की हत्या मामले में मटर की तस्करी में पकड़े गए आठ लोगों में एक भारतीय व्यापारी जमानत पर छूट गया है। जबकि बाकी सात लोगों को जेल भेज दिया गया है।
कैलाली जिला पुलिस डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि 20 अक्तूबर की रात में जिले की धनगढ़ी उप महानगर पालिका के तहत जुगेड़ा वार्ड नंबर 12 में स्थित अस्थाई पुलिस चौकी प्रभारी गोविंद विक और सिपाही राम बहादुर साउंद की गश्त के दौरान मटर तस्करों ने हत्या कर शव मोहाना नदी में फेंक दिया था। एसआई और सिपाही की हत्या में शामिल पकड़े गए भारतीय व्यापारी समेत आठ लोगों से नेपाल पुलिस पूछताछ कर रही थी। पूछताछ प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को अदालत में पेश किया गया। यहां से भारतीय मटर व्यापारी को अभियुक्तों के बयान पर डेढ़ लाख रुपये की जमानत राशि जमा करने पर छोड़ दिया गया। बाकी सभी सात लोगों को जेल भेजा गया है। संवाद