फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर लगाया न्यूजीलैंड का झंडा, पुलिस पहुंची तो हटाया

विज्ञापन
पलिया के सिख फार्मर के यहां लहराता न्यूजीलैंड का झंडा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। पटिहन रोड पर एक किसान के मकान की छत पर न्यूजीलैंड का झंडा लगा देख लोग सकते में आ गए, जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो किसान ने झंडा उतार लिया। किसान ने बताया कि उनके दो बेटे न्यूजीलैंड में नौकरी करते हैं और उन्होंने ही यह झंडा लगाया था।
विज्ञापन

पटिहन रोड पर किसान निरवैर सिंह का घर है। उनके घर पर न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय ध्वज लगा देख आसपास के लोगों ने विरोध किया। किसी ने झंडा लगा होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह फोर्स के साथ फार्म हाउस पहुंचे और मकान पर झंडा लगाने का कारण पूछा। इस पर किसान ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटे पहले न्यूजीलैंड में पढ़ते थे और अब वहां पर नौकरी कर रहे हैं। पुत्रों ने न्यूजीलैंड का झंडा लगा दिया था। पुलिस ने उन्हें समझाया कि निजी भवन पर भारतीय नागरिक किसी दूसरे देश का झंडा नहीं लगा सकता। इसपर किसान ने इस बात की जानकारी न होने की बात कही और झंडे को हटा दिया। प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह ने बताया कि झंडा लगे होने की सूचना मिली थी। वह खुद उक्त किसान के घर गए थे। किसान ने खुद झंडे को उतार दिया है, इसीलिए उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें