फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीष की हत्या से कॉलोनीवासी सकते में

विज्ञापन
कनौजिया कॉलोनी में मृतक आश्रित के घर पर पड़ा ताला। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अंबेडकरनगर के जनपद न्यायालय में तैनात कोर्ट अमीन आशीष कुमार की हत्या की खबर जब कन्नौजिया कॉलोनी स्थित उसके घर पहुंची तो परिवार में चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग भी हैरान रह गए। इस दौरान लोग बिलख रहे परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन

शहर की कन्नौजिया कॉलोनी निवासी विष्णुदत्त का पुत्र आशीष शुक्ला (48) अंबेडकर नगर जनपद न्यायालय में कोर्ट अमीन के पद पर तैनात था, जिसकी बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। शनिवार को उसका शव अंबेडकरनगर में ही थाना मालीपुर क्षेत्र के नेमपुर घाट पुल के नीचे मिला था। हत्या की सूचना आते ही उसके घर में कोहराम मच गया। आसपास और मोहल्ले वालों का कहना है कि आशीष परिवार के साथ अंबेडकरनगर में ही रहता था। कॉलोनी में रह रहे परिवार के अन्य सदस्य शनिवार को ही अंबेडकरनगर चले गए। उनके घर पर ताला पड़ा था। आसपास के लोग परिवार को लेकर कोई जानकारी नहीं दे सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें