फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनपुरवा में बकरा बांधने के विवाद में चलीं लाठियां, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
सिकंद्राबाद में घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
सिकन्द्राबाद (लखीमपुर खीरी)। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव लोनपुरवा में बकरा बांधने के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक अधेड़ की मौत हो गई। दोनों पक्षों के बीच चली लाठियों में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेज दिया है। घटना के बाद स्वाट टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोनपुरवा गांव निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात पड़ोसी विजय का बकरा खुल गया, जिसे उनकी भांजी ने अपना समझकर घर में बांध लिया। इसके बाद बकरे की तलाश करते हुए विजय जब उनके पास पहुंचा तो उसने बकरा लौटा दिया। रणवीर के मुताबिक कुछ देर बाद विजय के साथियों ने लाठियों से उनके परिवार पर हमला बोल दिया, जिसमें वह और उनके भाई हरीराम (55), सुरेंद्र पाल और गुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गए। रणवीर सिंह ने बताया कि जब वह रात को घायलों को लेकर थाने पहुंचे तो डॉक्टर ने हरीराम को मृत घोषित कर दिया।
उधर मारपीट मे दूसरे पक्ष के लवकुश और निशा देवी को भी गंभीर जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह पुलिस बल और स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने रणवीर की तहरीर पर आरोपी विजय, मुकेश, लवकुश, छोटे लाल और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी लवकुश और छोटेलाल को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
विज्ञापन

-
दो पक्षों में बकरा बांधने को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें जख्मी हरीराम की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई।
मृतक के भाई की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। मामले में दूसरे पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

-गजेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव

हरिराम (फाइल फोटो)- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें