फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक बरामद, दो दबोचे

विज्ञापन
सदर कोतवाली में बाइक चोर पुलिस गिरफ्त में। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी बरामद बाइकों को नेपाल में बिक्री करने के लिए ले जाने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सदर (अपराध) चंदभान यादव ने बताया की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना खीरी के मोहल्ला हनिया टोला निवासी असलम और राजन बेलदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर गांव लाहौरी नगर से चोरी की दो बाइकें भी बरामद की हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने एक बाइक लखीमपुर के कचहरी क्षेत्र से और दूसरी बाइक सीतापुर जिले के लहरपुर क्षेत्र से चोरी की थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें