मझगईं के मृतक बिगाडू का फाइल फोटो।
- फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं। मझगईं कस्बा निवासी एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। जहां से शव घर आने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। नरेश के दो पुत्र तथा तीन पुत्रियां हैं जिसमें सबसे बड़ा बिगाडू ही था। पिता के साथ मेहनत मजदूरी कर अपना घर चला रहा था। संवाद