फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर राममूर्ति की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करते तहसीलदार। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
धौरहरा। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के चलते शुक्रवार को एक और गैंगस्टर की संपत्ति तहसीलदार ने कुर्क कर ली। यह कार्रवाई डीएम के आदेश पर की गई।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर खरवहिया निवासी गैंगस्टर राममूर्ति उर्फ डमरू की एक लाख की संपत्ति कुर्क कर मकान सीज किया गया। आरोपी राममूर्ति जेल में बंद है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि गैंगस्टर राममूर्ति उर्फ डमरू पर चोरी डकैती रहजनी सहित 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। डीएम के आदेश पर तहसीलदार अनिल यादव ने अपराध से अर्जित की गई संपत्ति उसकी बाइक, पंपिंग सेट, सोलर प्लेट, बैटरी सहित करीब एक लाख की संपत्ति कुर्क कर मकान सीज कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें