फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी निकासी के विवाद में दो पक्षों में चलीं लाठियां, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान (लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र के गांव अटकोनवा में नाली से पानी निकास को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से क्रास रिपोर्ट दर्ज कर छह लोगों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

मुनीर अली ने बताया घर के पास से निकली नाली पर पड़ोस के इस्माइल , साजिद, वाजिद और जाहिद मिट्टी डालकर पानी का निकास बंद कर रहे थे और जब उनके पुत्र अफरोज ने मना किया तो इस्माइल ने गाली गलौज शुरू कर दी। जिसकी जानकारी अफरोज ने घर आकर अपने पिता को दी। मुनीर अली के मुताबिक जब वह शिकायत करने पहुंचे तो इस्माइल लाठी ले आया, जिसके बाद दोनों पक्षो में मारपीट होने लगी। मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष से अफरोज (35), आफताब (30)को चोटें लगीं वहीं दूसरे पक्ष के इस्माइल (34), साजिद (33) को चोटे लगी। सूचना पाकर मौके पर पीआरवी 112 के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुचे प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने दोनों पक्षो के छह लोगों को गिरफ्तार कर घायलों को सीएचसी में भर्ती करवाया है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया एक पक्ष से इस्माइल, जाहिद, साजिद और वाजिद पर वही दूसरे पक्ष के आफताब और अफरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
---
घर से बुलाकर युवक की पीटा, बांका मारकर किया घायल
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की पुलिस चौकी शारदानगर क्षेत्र में मामूली कहासुनी से नाराज हमलावर युवक को घर से बुला लाए और उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई की। सिर पर बांका मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पिता पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव बड़ागांव निवासी मोहम्मद यामीन ने बताया कि उसकी गांव के ही नाजिम पुत्र नाजिर से मामूली बात पर कहासुनी हो गयी थी। इससे नाजिम नाराज था। सुबह नाजिम उसे बातचीत करने के लिए गांव के ही यूसुफ के पालेसर के पास बुलाकर लाया, जहां पहले से ही मौजूद नाजिर ने गांव के ही वकील के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। चीखने चिल्लाने पर जब ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो हमलावरों ने सिर पर बांका मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। इस बीच किसी ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचती। इससे पहले ही हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंचे घर वालों ने घायल मोहम्मद यामीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घायल मोहम्मद यामीन की तहरीर पर पिता पुत्र समेत तीनों हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें