फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत पड़े गोवंश को न उठाने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज-सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना छेत्र के जहानपुर गांव में एक हफ्ते पहले करंट लगने से गोवंश की मौत के मामले में कोई कार्रवाई और उसके शव को सड़क से न हटाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को हाईवे जाम कर दिया। गांव के मार्ग पर मृत पशु के कई दिनों से पड़े होने से शव सड़ गया और उससे तेज दुर्गंध भी उठने लगी। ग्रामीणों ने संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका से मंगलवार को सोशल मीडिया पर लखीमपुर /पलिया हाईवे जाम करने की पोस्ट डाल दी। पोस्ट देख अधिकारियों के होश उड़ गए। इसी क्रम में बुधवार को ग्रामीण हाईवे पर एकत्र होने लगे। इस बीच सुंदरवल चौकी पुलिस और बिजुआ ब्लॉक के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने मृत पशु को गांव के बाहर एक खाली जगह में दफन करा दिया। तब कहीं जाकर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

वर्जन/
जहानपुर गांव के सामने कई दिनों से मृत पड़े गोवंश को लेकर हाईवे जाम करने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर पशु के शव को गांव के बाहर मिट्टी में दबवा दिया गया है। पंचायत चुनाव को लेकर कुछ लोग बवाल करवाना चाह रहे थे।
- दिनेश कुमार यादव, चौकी प्रभारी सुंदरवल
........
गांव में कई दिन पहले बिजली के करंट से एक बछड़ा मर गया था। हमने पैसे देकर हटवाने के लिए कहा लेकिन किसी ने उसे नहीं हटवाया। मृत पशु पर भी कुछ लोग राजनीति करना चाह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किरन देवी, ग्राम प्रधान जहानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें