पलियाकलां। चोरी करने की नीयत से दुकान में घुसे युवक को मोहल्ले के ही लोगों ने पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग गया। पकड़े गए आरोपी को मोहल्ले वालों ने पुलिस को सौंप दिया है। नगर की पॉश कॉलोनी इंदिरानगर में एक क्लीनिक के बाहर संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति खड़ा था। उधर से निकल रहे मोहल्ले के ही एक युवक ने शक के आधार पर उससे पूछताछ की तो देखा कि क्लीनिक का ताला कटा था। युवक ने जब जानकारी लेनी चाही तो उससे मारपीट शुरू कर दी। युवक ने संदिग्ध को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। बाद में पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा गया व्यक्ति पुलिस की लिस्ट में टॉप टेन अपराधी है। भागा हुआ युवक भी शातिर चोर है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। संवाद