फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव जंगपुर में एक महिला की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मायके पक्ष की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव जंगपुर निवासी मोहर्रम की पत्नी सबीना (30) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी चौदह वर्ष पहले हुई थी। मृतका का मायका हरगांव थाना क्षेत्र के गोड़ापुरवा में है। दंपती के एक सात वर्ष का बेटा है। पुत्री की मौत की सूचना पर मायके के लोग बेटी की ससुराल पहुंचे। शव जमीन पर पड़ा देख कोहराम मच गया। गले पर दबाव और चोट के निशान की बात कह मृतका की मां जुमैतुल ने हत्या की आशंका जताई और पुलिस को खबर की। प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतका की मां की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह पता लगेगी। उधर ससुरालियों ने बीमारी से तंग आकर महिला के फांसी लगा कर आत्महत्या की बात पुलिस को बताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें