फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा काम करने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
मृतक दीपक उर्फ संदीप का फाइल फोटो। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मझगईं(लखीमपुर खीरी)। अपने कुछ साथियों के साथ रोजी रोटी के लिए गोवा गए एक युवक की संदिग्ध हालात में वहीं पर मौत हो गई। उसके घर सूचना पहुंचने के बाद परिजन में कोहराम मच गया है। युवक घर में अकेला कमाने वाला था। देर शाम तक उसका शव घर नहीं पहुंचा। परिजन ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद ही शव घर आ सकेगा।
विज्ञापन

इलाके के नौगवां कस्बा निवासी बद्रीप्रसाद पांडेय के दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र प्रदीप पुजारी है और सिद्ध बाबा देव स्थान पर रहकर पूजा पाठ करता है। पिता की मौत के बाद से मेहनत मजदूरी कर बुजुर्ग मां रामदुलारी की सेवा उसका 21 वर्षीय पुत्र दीपक उर्फ संदीप पांडेय करता था। साथियों के साथ करीब एक माह पहले वह गोवा काम करने चला गया। उधर, मंगलवार शाम को उसकी गोवा अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दीपक के साथियों ने बताया कि दो दिन पहले उसे उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी जिसपर दवा लाकर खिलाई लेकिन फायदा न होने पर उसे इलाज के लिए गोवा अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुत्र की मौत की खबर सुनकर मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। देर शाम तक पोस्टमार्टम होकर उसका शव घर पर नहीं पहुंचा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें