फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटे हमलावर महिला प्रधान को दे रहे धमकी

विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं के साथ एसपी से मिलने पह़ुंचीं उदयपुर की प्रधान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर से सटी ग्राम पंचायत उदयपुर महेवा की ग्राम प्रधान अर्तिका वर्मा गुरुवार को एसपी से मिलीं। उन्होंने जेल से छूटे हमलावरों पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रधान अर्तिका वर्मा ने एसपी विजय ढुल को शिकायती पत्र देकर बताया कि 22 अक्तूबर को गांव निवासी पुष्पक वर्मा, दीपक वर्मा अपने एक अन्य साथी के साथ नई बस्ती आया था। नई बस्ती में बसे गरीबों से जमीन खाली करने का दबाव बनाते हुए लड़ाई झगड़ा कर रहा था। सूचना पर जब वह मौके पर पहुंची और विरोध किया तो आरोपी उनसे भी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पुष्पक वर्मा ने पिटाई कर तमंचा तान दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुष्पक को गिरफ्तार कर तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। आरोपी जेल से छूटकर आ गया है। अब वह धमकी दे रहा है, जिससे उसकी और परिवार की जान खतरे में हैं। एसपी ने कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें