फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की रॉड से पिटाई कर पत्नी को किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे अधमरा कर दिया। खून से लथपथ घायल महिला को बेसुध हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों के स्थानांतरित करने पर बेटे ने महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अमर ने बताया कि वह काफी गरीब है। पहले थाना भीरा के गांव गुलरिया निवासी पिता सुरेश ने मां से तीन साल पहले अपने संबंध समाप्त कर लिए थे। तब से वह मां कुमकुम के साथ शिव कॉलोनी में रहकर मजदूरी करता है। 24 अक्तूबर की रात नौ बजे पिता सुरेश अचानक घर पर आए। उनके हाथ में लोहे का रॉड और डंडा था। मां कुछ समझ पाती। इससे पहले ही पिता ने डंडों से मां की जमकर पिटाई कर दी। कई ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे मां खून से लथपथ होकर गिर गई। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर पिता मौके से भाग निकले। आसपास के लोगों की मदद से बेसुध मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ स्थानांतरित कर दिया। बेटे अमर ने बताया कि मां का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, लेकिन उन्हें अभी तक होश नहीं आया है। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक सदर राजकुमार वर्मा ने बताया कि घायल महिला के पुत्र अमर की तहरीर पर आरोपी सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें