फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर का मांस पका रहा शिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
वनकर्मियों की गिरफ्त में आरोपी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बेलरायां। दुधवा टाइगर रिजर्व में बेलरायां वन रेंज की टीम ने गांव फरेंदा स्थित एक घर पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने जंगल से शिकार कर लाए गए सुअर का मांस पकाते हुए एक शिकारी को दबोच लिया। टीम ने वन्य जीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी (पार्क) चंद्रभाल ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ लोगों ने जंगली सुअर का शिकार किया है। इस पर उन्होंने गांव फरेंदा निवासी बिरहामी सिंह के घर पर छापा मारा। छापा के दौरान मांस पकाते हुए पुलिस ने बिरहामी सिंह को दबोच लिया। टीम उसे पकड़कर वन रेंज कार्यालय बेलरायां लाई और पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों के नाम-पते बताए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वन्य जीव अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बरामद मांस को परीक्षण के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें